Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ठंड में गोंद के लड्डू खाने के फायदे

हमें फॉलो करें ठंड में गोंद के लड्डू खाने के फायदे
diet in winter : सर्दियों के दिनों में ठंड के मौसम से बचने तथा स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार का होना बेहद जरूरी होता है। माना जाता हैं कि सर्दियों का मौसम सेहत बनाने के लिए काफी अच्छा होता है, ये बात हम सब भी जानते हैं। 
 
यदि सर्दभरे इस मौसम में खान-पान में सही चीजों को शामिल कर लिया जाएं, तो ये आपको पूरे साल तंदुरुस्त बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते है। अत: सर्दी के मौसम में अगर आप आप गोंद के लड्डू का सेवन करते है, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। क्योंकि आपको बता दें कि गोंद के लड्डू पोषक तत्वों का भंडार होने के कारण आपको इसके सेवन से कई सेहत लाभ प्राप्त होते हैं। तो आइए आप भी जान लीजिए सर्दी के दिनों में गोंद के लड्डू आपके सेहत के लिहाज से कितने फायदेमंद साबित होंगे
 
जानिए यहां गोंद के लड्‍डू खाने के 10 सेहत फायदों के बारे में- 
 
1 सर्दियों में गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द व जोड़ों की अन्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
 
2 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू का सेवन किया जाता है।
 
3 यदि आप रोजाना सुबह गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करेंगे, तो आप बीमार पड़ने से बच जाएंगे, क्योंकि इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
 
4 गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है।
 
5 गोंद के लड्‍डू हड्डियां मजबूत करता है और मांसपेशि‍यों को मजबूत कर उन्हें लचीला बनाता है। रीढ़ की हड्डी के लिए खास तौर से इसका सेवन बेहद फायदेमंद है।
 
6 रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।
 
7 कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
 
8 कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में एक बार इसका सेवन आपकी कब्ज से जुड़ी हर समस्या को दूर कर सकता है।
 
9 महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं, डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।
 
10 ठंड के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में आवश्यक गर्मी बनाए रखता है। सुबह के समय इसका सेवन बहुत अधिक फायदेमंद होता है।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरिटल रेप, 3 एबॉर्शन, फिर HIV AIDS लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी, मिलिए जिंदगी से भरी ज्योति से