Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Common Diseases in Winter: सर्दियों में इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है ज्यादा

हमें फॉलो करें common diseases in winter
Common Diseases in Winter : सर्दियों के मौसम में बिमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। सर्दियों में अधिकतर जुकाम, खांसी या गला खराब होने जैसी समस्या रहती है (most common sickness in winter)। ये समस्या आम हैं लेकिन इन समस्या के बढ़ने से कई गंभीर बीमारी होने की संभावना होती है। ऐसे में ज़रूरी है कि सर्दियों में सावधानी रखें और अपने शरीर को ठंड से बचाएं।

सर्दियों में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज भी बहुत ज़रूरी है। इसके साथ ही कुछ सामान्य बीमारियां हैं जिनका खतरा इस मौसम में अधिक होता है। इन बिमारियों को जानकार आप कुछ सावधानी रख सकते हैं ताकि आप इन बिमारियों से दूर रहें। चलिए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में....
 
1. गठिया : सर्दी के मौसम में गठिया होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। सर्दियों के मौसम में ठीक से धूप न लेने की वजह से विटामिन D की कमी होने लगती है। विटामिन D की कमी के कारण शरीर की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। इस कारण से शरीर में गठिया की समस्या होने लगती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। 
webdunia
2. कब्ज : कई लोगों को सर्दियों में कब्ज की समस्या होने लगती है। कब्ज आपके लंग में भी जम जाता है जिससे सांस लेने की समस्या भी होने लगती है। साथ ही कब्ज होने पर पाचन की समस्या होती है जिससे शरीर में भारीपन लगने लगता है। यह गलत डाइट और एक्सरसाइज न करने के कारण होता है। 
 
3. निमोनिया : आज के समय में निमोनिया का खतरा बहुत बढ़ गया है। इस बीमारी का खतरा छोटे बच्चों में ज्यादा रहता है। साथ ही ज्यादा ठंड होने से बच्चों में बुखार बढ़ जाता है जो निमोनिया का भी रूप ले सकता है। इस बीमारी के लिए सही समय पर इलाज मिलना ज़रूरी है। इसलिए बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। 
4. कान में इन्फेक्शन : सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों को कान में इन्फेक्शन हो जाता है। यह इन्फेक्शन किसी वायरल की वजह से भी हो सकता है। साथ ही कान में ठंडी हवा जाने के कारण भी कई लोगों को कान में इन्फेक्शन हो जाता है। यह इन्फेक्शन गले तक फैल सकता है और गले में बैक्टीरिया हो सकते हैं। 
 
5. सर्दी-जुकाम : सर्दी-जुकाम या खांसी, आम बीमारियां हैं लेकिन लंबे समय तक इन बिमारियों के बने रहने से ये गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती है। सर्दियों में इम्युनिटी कमजोर होने लगती है जिससे सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्या हो जाती है। इन बिमारियों में भी आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और इसे नज़रंदाज़ नहीं करना चाहिए। 
 
कैसे करें बचाव
  • सर्दियों में गठिया और जोड़ों के दर्द से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में धूप लें। साथ ही डेरी प्रोडक्ट जैसे दूध और पनीर का सेवन करें जिससे आपको विटामिन D मिलेगा। 
     
  • अपनी इम्युनिटी को सुधारने के लिए विटामिन c और अन्य सब्जियों का सेवन करें। साथ ही जड़ी बूटियों वाली चाय या काढ़ा ज़रूर पिएं। 
     
  • सर्दियों में बहार जाते समय खुद को अच्छे से कवर करें। गर्म कपड़े पहनें और अपने कानों का विशेष ध्यान रखें। 
  • सर्दियों में अपने शरीर को अंदर से गर्म रखने की कोशिश करें। आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। साथ ही सीजनल सब्जी जैसे पालक, गाजर, शकरकंद का भी सेवन करें। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपने कभी ट्राई नहीं किया मटर का सूप, तो अभी नोट करें रेसिपी