Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दही खाने के 16 चमत्कारिक फायदे

हमें फॉलो करें दही खाने के 16 चमत्कारिक फायदे
गाय के दूध से घी, दही, मक्खन और छाछ बनती है। आजकल तो इससे बिस्किट भी बनाए जाते हैं और भी न जाने क्या क्या बनाया जा रहा है। गर्मी में गाय के दूध का दही और छाछ बहुत ही लाभदायक होता है। आओ जानते हैं दही खाने के 16 फायदे।
 
 
जो खाए चना वो रहे बना
जो पीवै दही, वह रहे सही
 
1. दही हमारे पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाए रखने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। रात में दही नहीं खाते हैं।
 
2. दही में सुपाच्य प्रोटीन एवं लाभकारी जीवाणु होते हैं, जो क्षुधा को बढ़ाने में सहायता करते हैं।
 
3. दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। चेहरे की त्वचा और बालों पर दही लगाने से लाभ मिलता है।
 
4. दही चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता ही है।
 
5. दही बालों को पोषण देने में भी बहुत सहायक है। यह सिर से डेंड्रफ भी दूर करता है।
 
6. दही के नियमित सेवन से आंतों के रोग और पेट की बीमारियां नहीं होती हैं तथा कई प्रकार के विटामिन बनने लगते हैं। दही में जो बैक्टीरिया होते हैं, वे लैक्टोज बैक्टीरिया उत्पन्न करते हैं।
 
7. दही में हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल नामक घातक पदार्थ को बढ़ने से रोकता है जिससे वह नसों में जमकर ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित न करे और हार्ट बीट सही बनी रहे।
 
8. दही में कैल्शियम की मात्रा काफी पाई जाती है, जो हमारे शरीर में हड्डियों का विकास करती है। दांतों एवं नाखूनों की मजबूती एवं मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में भी सहायता करती है। 
 
9. दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी कम करने में सहायता मिलती है।
 
10. नींद न आने से परेशान रहने वाले लोगों को दही व छाछ का सेवन करना चाहिए।
 
11. दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा में निखार आता है। मुंहासे दूर होते हैं।
 
12. दही में शहद मिलाकर चटाने से छोटे बच्चों के दांत आसानी से निकलते हैं।
 
13. सुबह नाश्ते में दही-चीनी खाने से पेट ठंडा रहता है। इससे पेट की जलन और अम्लता कम होती है।
 
14. दही चीनी खाने से सिस्टिटिस और यूटीआई जैसी परेशानी नहीं होती। साथ ही दही मूत्राशय को ठंडा रखता है। जिससे टॉयलेट में जलन की समस्या भी नहीं होती।
 
15. ही विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन बी-2, विटामिन बी -12, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड जैसे विटामिन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को फिट रखने का काम करते हैं।
 
16. सुबह दही चीनी खाने से हमारे शरीर को तुंरत ग्लूकोज मिलता है। दही चीनी से मिलने वाला ग्लूकोज आपके दिमाग और शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है।
 
-उपरोक्त सभी जानकारी पत्रिका 'गवाक्ष भारती', धर्मपाल की 'भारत में गौरक्षा...' और 'गौ की महिमा' पुस्तिका से साभार उद्धृत....

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ram Navami 2022 : राम नवमी पर लगाएं इन खास व्यंजनों का भोग, पढ़ें खास रेसिपीज