Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्लड ग्रुप के कारण होती हैं ये बीमारियां, जानें आपके ब्लड ग्रुप के बारे में

हमें फॉलो करें does blood type impact health
does blood type impact health
जब भी आप डॉक्टर के पास चेकअप करवाने जाते हैं तो अक्सर आपसे आपका ब्लड ग्रुप पुछा जाता है। व्यक्ति के नाम के साथ उसका ब्लड ग्रुप भी उसकी पहचान होता है। कई ट्रीटमेंट या दवाइयां आपको आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार दी जाती हैं। साथ ही ब्लड डोनेट करते समय भी आपका ब्लड ग्रुप आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पर अक्सर हम अपने रोज़ के दिनचर्या में ब्लड ग्रुप को इतना महत्व नहीं देते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ब्लड ग्रुप आपके शरीर की सेहत को प्रभावित करता है (blood type impact health)। चलिए जानते हैं कि कैसे आपका शरीर ब्लड ग्रुप के ज़रिए प्रभावित होता है...
 
ब्लड ग्रुप के अनुसार बीमारी | blood type health effects
1. हृदय की समस्या: अगर आपका ब्लड ग्रुप O है तो आप खुशनसीब हैं क्योंकि एक्सपर्ट के अनुसार O ग्रुप वालो को कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम रहता है। एक्सपर्ट अभी तक इसका स्पष्ट कारण नहीं जान पाए लेकिन ऐसा माना जाता है कि अन्य ब्लड ग्रुप में अधिक कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन पाया जाता है जिससे ब्लड क्लोटिंग की समस्या होती है। 
webdunia
2. पेट का कैंसर: ब्लड ग्रुप O की तुलना में A, AB और B ब्लड ग्रुप वालों को पेट के कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही A ब्लड ग्रुप वाले लोगों को (a blood type health issues) पेट का कैंसर होने की ज्यादा संभावना होती है। एक्सपर्ट के अनुसार A ग्रुप वाले व्यक्ति में  H. pylori नामक इन्फेक्शन सामान्य रूप से पाया जाता है जो पेट के कैंसर की समस्या को बढ़ा सकता है। यह एक बैक्टीरिया है जो आमतौर पर पेट में पाया जाता है। इससे सूजन और अल्सर की समस्या हो सकती है।
 
3. मेमोरी: एक स्टडी के अनुसार यह पाया गया कि AB ब्लड वाले लोगों में मेमोरी की समस्या सबसे अधिक होती है (ab blood type health risks)। 
 
4. स्ट्रेस की समस्या: तनाव आपके शरीर में कोर्टिसोल (cortisol) के स्तर को बढ़ा देता है जो एक प्रकार का स्ट्रेस हार्मोन है। आपको जानकार हैरानी होगी कि A ब्लड ग्रुप वाले लोगों में स्ट्रेस हार्मोन यानि कोर्टिसोल ज्यादा होता है। इसलिए आपको तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में कठिनाई हो सकती है।
 
5. मलेरिया: अगर आपका ब्लड ग्रुप O है तो आप मलेरिया से आसानी से संक्रमित हो सकते हैं। जब कोई संक्रमित मच्छर आपको काटता है तो आपको मलेरिया हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके O ब्लड सेल्स को वापिस जुड़ने में कठनाई होती है (o blood type health problems)।
 
6. डायबिटीज: स्टडी के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज ब्लड ग्रुप A और B वाले लोगों में ज्यादा पाया जाता है (b blood type health issues)। इन दोनों ग्रुप में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शायद सुगर लेवल बढ़ने की संभावना हो सकती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस Onam बनाएं ये 5 खूबसूरत रंगोली डिजाइन