Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गर्मी में खाने की इन 5 चीजों से बनाएं दूरी

हमें फॉलो करें गर्मी में खाने की इन 5 चीजों से बनाएं दूरी
गर्मी के मौसम में अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खान-पान में सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। इसलिए हम बता रहे हैं उन 5 चीजों के बारे में, जो गर्मी में आपको नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए वे 5 चीजें - 
1. बहुत ज्यादा मसाला : गर्मी के दिनों में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं और चयापचय की दर अर्थात मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देते हैं।
2. मांसाहार : मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन खाने के लिए गर्मी उपयुक्त समय नहीं है। वास्तव में इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। ज्यादा मसालेदार खाने के सेवन से डायरिया भी हो सकता है।
webdunia


3. ऑइली जंक फूड : इस मौसम में मांस, बर्गर, डीप फ्राइड व्यंजन और अन्य तेल वाली खाद्य सामग्री के सेवन से बचना चाहिए। यह सभी चीजें पाचन संबंधी समस्या पैदा करेंगी और ऊर्जा में कमी लाएंगी।
क्या आपको भी है गैस ! जानें कारण, लक्षण और उपाय
 
4. चाय और कॉफी : इन पेय पदार्थों से निश्चित रूप से परहेज करना चाहिए। कैफीन और अन्य पेय पदार्थ वास्तव में आपके शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ शरीर का निर्जलीकरण यानि डिहाइड्रेशन पैदा करते हैं।
5. सॉस खाने से बचें : सॉस भी बहुत नुकसान कर सकता है। उसमें तकरीबन 350 कैलोरी होती है, जो आपको सुस्त बना सकती है। कुछ सॉस में बहुत ज्यादा नमक और MSG (मोनोसोडियम ग्लूटामेंट) होता है, जो आपके लिए हानिकारक है।
इसके बजाए गर्मी में पौष्टिक और प्राकृतिक भोजन के साथ छाछ, लस्सी, नींबू-पानी, शिकंजी और आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीरियड्स के दर्द के 5 उपाय, आप भी आजमाएं