Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये ड्रिंक, जरूर जानें

हमें फॉलो करें वेट लॉस और ग्लोइंग स्किन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये ड्रिंक, जरूर जानें
वेट लॉस और त्वचा में निखार  और ग्लो लाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है। वेट लॉस के लिए डाइटिंग, फिजिकल एक्टिविटी, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाना आदि। वहीं अगर कम मेहनत कर वजन को कंट्रोल करना चाहते है, तो  मेटाबॉलिज्म बढ़ाना एक अच्छा उपाय हो सकता है। हम आपको एक ऐसा आसान उपाय बता रहे है जिससे आप अपने वेट को कम तो कर ही सकते हैं साथ ही त्वचा को भी बेहतर बना सकते है। वो कैसे आइए जानते हैं।
 
यहां हम आपको एक ऐसे पानी के बारे में बता रहे हैं। जी हां पानी... ये ऐसा पानी है जिसमें आयुर्वेदिक गुण भरपूर मात्रा में पाएं जाते है। जो शरीर में कई तरह की कमी को पूरा करता । स्किन को साफ और मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। हम बात कर रहे है धनिया-जीरा और सौंफ के पानी की।
 
जीरा कई गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति बेहतर होती है। वहीं यदि इसका नियमित सेवन किया जाएं तो इससे वेट लॉस भी होता है। हम यू तो जीरे का सेवन नहीं कर सकते है। इसलिए इसका पानी काफी फायदेमंद होता है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स करने का भी काम करता है, जिससे शरीर की अंदर से सफाई होती है और चेहरा चमक उठता है।
 
वहीं धनिया की बात करे तो उसमें कई तरह के मिनरल और विटामिन अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।  ये वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं स्किन से जुड़ी समस्या से भी राहत पाया जा सकता है। इसलिए इसका सेवन काफी उपयोगी होता है।
 
अब बात करें सौंफ की। तो स्किन को ठंडा रखने के लिए सौफ बहुत ही फायदेमंद है। चेहरे पर यदि दाने निकल आए है, तो सौंफ इसे दूर करने में मदद करता हैं। 
 
अब जानते हैं कैसे इस पानी को बनाएं-
1- सबसे पहले आधा छोटी चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ को एक ग्लास पानी में रात में भिगोकर रखें।
2. अगली सुबह इस पानी को उबालें और ग्लास में छान लें। और इसका नियमित सेवन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम छोड़ने के बाद वजन बढ़ने से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड्स