Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जाम के पत्तों की चाय होती है लाभदायक, जानिए 5 फायदे

हमें फॉलो करें जाम के पत्तों की चाय होती है लाभदायक, जानिए 5 फायदे
कुछ फल ऐसे होते हैं जिनके पत्ते भी लाभदायक होते हैं। उन्हीं में से जामफल भी है। हमने कई प्रकार की चाय पीते हैं, पर क्या कभी आपने जाम के पत्तों की चाय पी ? यह भलेही अचरज में डालने वाली बात हो, पर यदि आप जाम के पत्तों की चाय से मिलने वाले फायदे जानेंगे तो आज से ही पीना शुरू कर देंगे।
आइए जानते हैं जाम के पत्तों की चाय के फायदे -
 
1 जाम के पत्तों की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
 
2 यदि खाली पेट जाम के पत्तों की चाय पीते हैं तो मधुमेह की समस्या में आराम मिलता है। इससे शुगर का स्तर संतुलित रहता है और टाइप 2 डाइबिटीज में भी आराम होता है।
 
3 इसे पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं जिसके कारण अंदर से शरीर स्वस्थ और शुद्ध हो जाता है और बाहर से त्वचा के दाग-धब्बे हट जाते हैं।
 
4 इस चाय को पीने से गैस, पेट में मरोड़, कब्ज इत्यादि समस्याओं का निदान होता है। साथ ही पेट में ठंडक भी मिलती है।
 
5 जामफल के पत्तों की चाय पीने से खून भी साफ होता है और अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण यह इम्युनिटी भी बढाती है।
 
कैसे बनाते हैं जाम के पत्तों की चाय 
यह बनाना बहुत ही आसान है। जाम के ताजे पत्तों को साफ पानी में धो लें, इसके बाद चाय बना रहे हैं तो चायपत्ती के साथ इन्हें भी डाल दें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुंदेलखंड से 2024 का एजेंडा सेट कर गए नरेन्द्र मोदी