Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नियमित पिएं पालक का जूस, होंगे ये बेहतरीन फायदे

हमें फॉलो करें नियमित पिएं पालक का जूस, होंगे ये बेहतरीन फायदे
शारीरिक विकास के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत आवश्यक होता है और हरी सब्जियों में पालक पौष्टिक गुणों से भरपूर सब्जियों में से है। इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फौस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। वैसे तो पालक का किसी भी रूप में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके जूस को पीने से भी कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं -   
 
1 एंटीऔक्सिडेंट - पालक में  मौजूद एंटीऔक्सिडेंट त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। पालक को नियमित अपनी डाइट में शामिल करने से त्वचा की झुर्रियां दूर होने में मदद मिलती हैं और चेहरे पर चमक आती है।
 
2 आयरन - पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं दोनों के बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने में मदद मिलती है।
 
 
3 कैरोटीन और क्लोरोफिल - इसमें मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचने में मदद कर सकता है, साथी ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी पालक का नियमित सेवन मदद करता है।
 
4 पालक का किसी भी रूप में सेवन करने व इसका जूस पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

ALSO READ: अत्यधिक एंटीबायोटिक लेते हैं तो संभल जाए, रोग प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है कमजोर

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Datta Jayanti 2019 : भगवान दत्तात्रेय के 24 गुरु जानकर हैरान रह जाएंगे