Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नकली अंडों को पहचानने में मदद करेंगे, यह 5 टिप्स

हमें फॉलो करें नकली अंडों को पहचानने में मदद करेंगे, यह 5 टिप्स
नकली अंडों को ऐसे पहचानें, जानें 5 टिप्स 
 
खास तौर से चीन से आने वाली चीजें, जिनमें केमिकल से बने नकली चावल से लेकर लहसुन, अंडा पत्ता गोभी और मछली तक शामिल हैं। लेकिन इनसे बचने का एकमात्र तरीका है, इनकी पहचान। जानिए नकली अंडों को पहचानने के तरीके - 
 
1 नकली अंडों की पहचान करने का एक आसान तरीका है उसकी चमक। अगर आपको अंडों के छिलके उजले और अधिक चमकदार नजर आएं तो समझ लें कि अंडे नकली हैं, क्योंकि असली अंडों पर ज्यादा चमक नहीं होती।
 
2 अपनी अंगुली से अंडों को छुएं, अगर अंडे की ऊपरी परत स्मूद या समतल हो तो यह असली है। नकली अंडों की ऊपरी परत रूखी होती है।
 
webdunia



3 अगर आप अंडे को हिलाकर देखें, तो असली अंडा कभी आवाज नहीं करेगा, जबकि नकली अंडे को हिलाने पर आप इसके अंदर से आवाज सुन पाएंगे।
जब आप अंडे को तोड़ते हैं, तो असली अंडों में योग यानि अंडे का अंदरूनी पीला भाग अलग होता है जबकि नकली अंडे को तोड़ने पर आप पाएंगे कि पीला और सफेद भाग आपस में मिक्स होते हैं।
5  हालांकि नकली और असली अंडों में फर्क करना इतना भी आसान नहीं हैं, इसलिए अपने अनुभव और विवेक के अनुसार  ही सही अंडों का चुनाव करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहानी : लिव-इन विथ संस्कार...