Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Causes Of Dark Underarms : क्यों होते हैं अंडरआर्म्स काले, जानिए 5 कारण

हमें फॉलो करें Causes Of Dark Underarms : क्यों होते हैं अंडरआर्म्स काले, जानिए 5 कारण
अंडरआर्म्स का कालापन कोई बड़ी समस्या नहीं, बल्कि बेहद आम बात है। इस कालेपन से पीछा छुड़ाना चाहते हैं, तो एक बार इन 5 कारणों पर जरूर गौर कीजिए, जो आपके अंडरआर्म्स के कालेपन के लिए जिम्मेदार हैं - 
 
1 हेयर रिमूवल क्रीम - जी हां, हेयर रिमूवल क्रीम अंडआर्म्स को काला बनाने के लिए जिम्मेदार है। अगर आप भी अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए क्रीम का उपयोग करते हैं, तो इसे आज ही बंद कर दें। 
 
2 रेज़र का प्रयोग - जी हां इसका प्रयोग भी अंडरआर्म्स की त्वचा को काला कर सकता है। और इसके प्रयोग से बाल भी सख्त होते हैं, तो अब हेयर रिमूव करने के लिए रेज़र का प्रयोग करने से पहले जरूर सोचें।
 
3 डिओ का इस्तेमाल - आपको जानकर आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन कुछ केमिकल युक्त डिओ या परफ्यूम का इस्तेमाल अंडरआर्म्स पर करने से यहां की त्वचा काली पड़ सकती है। अगर आप ऐसे किसी उत्पाद का प्रयोग करते हैं तो कम कर दें या छोड़ दें।
 
4 मृत त्वचा - मृत त्वचा हमेशा कालापन लिए होती है, जो समय के साथ और सख्त और काली होती जाती है। इससे बचने के लिए नियमित त्वचा की सही तरीके से सफाई बेहद जरूरी है।
 
5 पसीना - जी हां, पसीना भी त्वचा का रंग गहरा करने के लिए जिम्मेदार होता है। अगर आपको अत्यधिक पसीना आता है, तो आपके साथ अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुख-सौभाग्य देती है हल छठ की प्रचलित लोककथा, अवश्य पढ़ें