Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 बहुत जरूरी सवाल जो हर महिला को अपनी गायनोकोलॉजिस्ट से पूछना चाहिए

हमें फॉलो करें 6 बहुत जरूरी सवाल जो हर महिला को अपनी गायनोकोलॉजिस्ट से पूछना चाहिए

निवेदिता भारती

अब अपाइंटमेंट लिया है तो अपनी लेडी डॉक्टर से 6 सवाल जरूर पूछें 
 
अगर नहीं देना चाहतीं बीमारियों को निमंत्रण तो लेडी डॉक्टर से जरूर पूछें ये 6 सवाल 
 
क्या आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने कभी एक लेडी डॉक्टर से मिलने की जरूरत नहीं समझी? आप कहेंगी मेरी तो शादी ही नहीं हुई, मुझे क्या जरूरत लेडी डॉक्टर से कुछ भी पूछने की। आप यहां गलती कर रही हैं। 
 
क्या आपको नहीं लगता कि आप अपने शरीर के कुछ खास हिस्सों को लेकर बहुत कुछ नहीं जानतीं? आपके मन कभी कभार या चाहे जब कुछ ऐसे सवाल आते हैं जिन्हें आप कभी पूछ नहीं पातीं। इनके जवाब आपको पता भी नहीं हैं लेकिन कुछ उलझन बनी हुई है। 
 
कभी कभार आपने इंटरनेट पर सर्च कर जवाब खोजने की कोशिश की भी लेकिन जानकारी बहुत ज्यादा थी और आपकी समस्या का एक हद तक समाधान नहीं हुआ। अगर आपके मन में कुछ सवाल हैं या नहीं भी हैं तब भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिनकी जानकारी होना आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। इन सवालों के जवाब से न केवल आप बीमारियों से बची रहेंगे बल्कि आपके जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलू और खास रिश्ते को भी बेहतर तरीके से निभा पाएंगी। इसके लिए आप भी अपनी लेडी डॉक्टर या गायनोकोलॉजिस्ट से मिलें इन सवालों को पूछना न भूलें।
 
1. खुद से ही ब्रेस्ट कैंसर का पता कैसे लगाएं : अगर भयंकर बड़ी बीमारी से बचने का रास्ता इतना आसान है तो क्यों इसकी जानकारी न रखी जाए। खुद के स्तन छूकर कैसे पता करें कि कैंसर तो नहीं पनप रहा इसका पता हर स्त्री को होना ही चाहिए।  
 
2. खांसी, छींक या हंसने कई बार पेशाब क्यों निकल जाती है : अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो पूछिए लेडी डॉक्टर से कि इसकी क्या वजह हो सकती है। यह यूआई (यूरिनरी इनकॉंटिनेंस) यूरिन कंट्रोल खोने की वजह से होता है। इसकी भी वजह होती हैं, जिन पर चर्चा की जा सकती है। अनदेखा न करें और डॉक्टर से बात करें। 

3. पीरियड में बहुत ज्यादा खून क्यों निकलता है : कभी भयंकर दर्द, कभी एकदम से कम और कभी बेहद ज्यादा रक्त बहाव। इस तरह के अनुभव आसानी से नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। आप अलग हैं आपके पीरियड का व्यवहार अलग है। अपनी डॉक्टर से अपने पीरियड के अनुभव जरूर साझा करें और सवाल पूछें। 

 
4. बर्थ कंट्रोल के कितने तरीके हैं, मेरे लिए कौन सा बेहतर है : क्या आप सिर्फ गोलियां खाकर गर्भधारण से बच रही हैं। इतने तरीके हैं जो आपको पता भी नहीं। बेहतर होगा अपनी डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें। आपके लिए सबसे बेहतर क्या है इस बात को जानें। 
 
5. कितनी बार एसआईटी (सेक्सुअली ट्रांसमीटेड डिजिज) के क्या लक्षण हैं : आप महिला डॉक्टर के पास इसलिए ही गई हैं कि आपको किसी तरह की अनभिज्ञता न रहे। यहां हर वो सवाल करें जो जरूरी है। आप विवाहित हैं या नहीं हैं कोई फर्क नहीं। आपने पूछा है आपको जवाब जरूर मिलेगा। 
 
6. पीरियड कितना लेट होना असल में चिंता की वजह है : पीरियड का लेट होना आम बात है। एक, दो या कई दिन हमारी तारीख बदल जाती है लेकिन कितना लेट असल में चिंतित होने की वजह बन सकता है, यह सवाल आप जरूर पूछें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौत के दरवाजे पर ले जाती है महिलाओं को, यह 5 खतरनाक बीमारियां