Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जामुन की गुठली फेंके नहीं, हो सकते हैं 5 फायदे

हमें फॉलो करें जामुन की गुठली फेंके नहीं, हो सकते हैं 5 फायदे
जामुन खाना तो आपको पसंद ही होगा, कहीं आप भी जामुन खाने के बाद इसकी गुठली को फेंक तो नहीं देते ? अगर ऐसा करते हैं, तो बार जरूर जान लें जामुन की गुठली के 5 फायदे, फिर कभी ऐसा नहीं करेंगे - 
जामुन की गुठली से सेहत के लाभ पाने के लिए पहले इन्हें इकट्ठा करके धूप में सुखा लें। जब से अच्छी तरह सूख जाए तो इसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें पीस लें। 
 
1 जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि है। इसके पाउडर को रोजाना सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। बेशक इससे आपको लाभ होगा।
2 महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर लाभकारी होता है। रोजाना एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

webdunia


दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करें, इससे आपको लाभ होगा।
 
4 मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है। 
 
5 गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लघुकथा : एबॉर्शन