Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Fitness Tips : lockdown बढ़ गया है, बदल लीजिए अपनी एक्सरसाइज भी

हमें फॉलो करें Fitness Tips : lockdown बढ़ गया है, बदल लीजिए अपनी एक्सरसाइज भी
लॉकडाउन बढ़ गया है और इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए यही तरीका सबसे बेहतर भी है। लॉकडाउन के बढ़ने से आप कुछ और समय अपनों के साथ घर पर बिता सकते हैं और इस समय को यादगार भी बना सकते है। लेकिन आपकी फिटनेस का क्या? चलिए इस बात की आप चिंता बिलकुल भी न कीजिए। हम हैं न आपको टिप्स देने के लिए। अगर लॉकडाउन बढ़ा है तो फिटनेस के लिए कुछ सुपर टिप्स को भी आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए और खुद को रखें पहले से भी ज्यादा एक्टिव और फिट।
 
आइए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिसे अपनाकर आप खुद को फिट रख सकती हैं।
 
डांस
 
खुद को फिट रखने के लिए अभी तक आप सिर्फ फ्लोर एक्सरसाइज कर रहे थे तो आप कुछ एक्सरसाइज में बदलाव कर सकती हैं। डांस से आप खुद को फिट भी रख सकती हैं, साथ ही आपका मूड भी फ्रेश रहेगा।
 
पाइक प्लैंक जंप
 
इस एक्सरसाइज में आपको डॉगी स्टाइल में आना है और झटके से पैरों को पीछे लेकर जाना है और झटके से ही उनको फिर से उसी पोजिशन में लेकर आना है। इससे आपकी कमर के साथ-साथ आपके कंधों की भी एक्सरसाइज हो जाएगी।
 
जंप लंग्स
 
यह एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए बहुत कारगर साबित होगी। इसमें आप एक पैर सीधा रखें और दूसरे पैर को पीछे की तरफ पंजे के बल रखें। अब हवा में उछलकर पैरों को बदल लें। लगातार 2 मिनट तक ऐसा करें।
 
जंपिंग जैक
 
इस एक्सरसाइज में आप जंपिंग जैक को भी शामिल कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज से पूरे शरीर का व्यायाम होता है, साथ ही तनाव भी कम होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। अब ऊपर की तरफ उछलें और अपने हाथों को भी ऊपर उठाएं और इसके साथ ही पैरों को फैला लें। जब आप नीचे आएं तो सामान्य स्थिति में नीचे आएं। इस व्यायाम को 2 से 3 मिनट तक दोहराएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छवि बनाने के क्रूर अभियान के बीच अनुपम खेर का 'सारांश'!