Publish Date: Sun, 10 Jan 2021 (14:24 IST)
Updated Date: Sun, 10 Jan 2021 (18:32 IST)
मोमोज के शौकीन ध्यान दें, जायके के चक्कर में हो सकते हैं हेल्थ पर बुरे प्रभाव
आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में सभी को फिट एंड फाइन भी रहना होता है। अक्सर वर्किंग लोग जल्दबाजी में मोमोज खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो रेग्यूलर मोमोज खाते हैं। यूथ्स के बीच भी मोमोज का खासा क्रेज है।
ठंड के मौसम में मोमोज के शौकीनों की तादाद भी बढ़ जाती है। लेकिन, मोमोज का ज्यादा सेवन आपके हेल्थ पर साइड इफेक्ट्स भी डाल सकता है।
-
दरअसल, मोमोज मैदे से बनता हैं। मैदे में एजोडी-कार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड डाले जाते हैं।
-
मैदे को मुलायम बनाने के लिए एलोक्सन डाला जाता है, जो हेल्थ के लिए खतरनाक है।
-
मैदे में मिलाए जाने वाले तत्व शरीर के भीतरी हिस्से के लिए नुकसानदायक होते हैं।
-
ज्यादा मोमोज खाने से डायबिटीज का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
-
मोमोज वेज और नॉनवेज दोनों होते हैं।अक्सर नॉनवेज मोमोज में मटन या चिकेन की क्वालिटी सही नहीं होती है। यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
-
मोमोज के साथ परोसी जाने वाली तीखी चटनी भी काफी खतरनाक है।
-
ज्यादा तीखी चटनी का सेवन पाइल्स जैसी बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए अब मोमोज का सेवन कम ही करे तो बेहतर होगा।
webdunia
Publish Date: Sun, 10 Jan 2021 (14:24 IST)
Updated Date: Sun, 10 Jan 2021 (18:32 IST)