Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मॉनसून में क्या खाएं, क्या न खाएं

हमें फॉलो करें monsoon diet
मॉनसून (monsoon) के मौसम में डाइजेशन का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता हैं, क्योंकि बदलते मौसम का असर शरीर के पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता पर पड़ता है। अत: बारिश का मौसम आते ही आपको अपने आहार में खास बदलाव करना अतिआवश्यक हो जाता है। 
 
आइए, जानते हैं मॉनसून के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, पढ़ें 15 जरूरी बातें-
 
क्या खाएं- 
 
1. हल्का और पौष्टिक खाएं।
 
2. नींबू पानी, शरबत, लस्सी आदि बनाकर पिएं।
 
3. अपने खाने में फल, सलाद और जूस को शामिल करें।
 
4. तरल पदार्थ अधिक मात्रा लें। 
 
5. घर का बना खाना ही खाएं। 
 
6. पानी अधिक से अधिक मात्रा में पिएं।
 
7. ठंडा और कच्चा खाने के बजाय गरम खाना ही खाएं तो बेहतर रहेगा।
 
क्या न खाएं- 
 
1. इस मौसम में मांस, मछली, मीट आदि खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है। उन्हें खाने से परहेज करें।
 
2. कच्चा अंडा और मशरूम खाने से भी बचें।
 
3. अधिक नमक वाले खा-पदार्थ जैसे अचार, सॉस कम ही खाएं, क्योंकि ये पेट फूला सकते है।
 
4. बहुत ठंडा तरल पदार्थ न पि‍एं। 
 
5. 5 इस मौसम में कम से कम मेवे खाएं।
 
6. मॉनसून में कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें।
 
7. भारी फल-सब्जियां जैसे पालक, मूली, प्याज, लहसुन आदि न खाएं।
 
8. बाहर के तले-भूने खाने से जितना हो सके परहेज करें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

International Day Against Drugs: आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस, जानें नशे के विभिन्न प्रकार और हानियां