Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप जानते हैं हड्ड‍ियों के कमजोर होने के ये 5 कारण? जरूर जानें

हमें फॉलो करें क्या आप जानते हैं हड्ड‍ियों के कमजोर होने के ये 5 कारण? जरूर जानें
हड्ड‍ियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए हड्ड‍ियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, लेकिन हमारी जीवनशैली में ऐसे भी कुछ कारण हैं, जो हड्ड‍ियों को कमजोर करते हैं। जानिए यह 5 कारण - 
 
 
1 आरामदेह जीवनशैली होना हड्ड‍ियों के लिए नुकसान दाय‍क है। दरअसल हड्ड‍ियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए आपका सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। अगर आप आरामपसंद जीवनशैली पसंद करते हैं, तो आपको हड्डी संबंधी समस्या, खासतौर से ऑस्ट‍ियोपोरोसि‍स होने की संभावना सक्रिय लोगों की तुलना में अधि‍क होगी।

 
2 अगर आप अपनी डाइट में सही मात्रा में कैल्शि‍यम का सेवन नहीं करते, तो आपकी हड्ड‍ियां कमजोर हो सकती हैं। हड्ड‍ियां कमजोर होने के कई नुकसान हैं, जि‍नमें हड्डी के आसानी से टूटने की संभावना एक प्रमुख कारण है।
 
3  अत्यधि‍क शराब या धूम्रपान का सेवन भी आपकी हड्ड‍ियों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इनसे आपकी हड्ड‍ियां बहुत जल्दी कमजोर होती हैं और ऑस्ट‍ियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

 
4 अगर आपको थाइरॉइड संबंधी समस्या है, और थाइरॉइड ग्रंथि‍ ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है, तो इसका असर आपकी हड्ड‍ियों पर पड़ सकता है। दरअसल थाइरॉइड ग्रंथि‍ से स्त्रावित होने वाले थाइरॉक्स‍िन की अधि‍कता होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
 
5  कभी-कभी कुछ दवाइयों का सेवन करना या फिर अनुवांशि‍क कारणों के चलते भी हड्ड‍ियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको कैल्शि‍यम की सही मात्रा और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डोल ग्यारस का दिन है बहुत खास : सुख-समृद्धि के लिए क्या करें आज