Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बढ़ती उम्र में मां बनने जा रही है तो हो जाएं सावधान, हो सकते है ये खतरे

हमें फॉलो करें बढ़ती उम्र में मां बनने जा रही है तो हो जाएं सावधान, हो सकते है ये खतरे
यदि आप किन्ही कारणों से देरी से मां बनने का निर्णय ले रही है तो आपको इसके जोखिम और परिणाम पता होने चाहिए। आपको मालूम होना चाहिए कि बढ़ती उम्र में मां बन रही है तो किन बातों का खतरा आपको हो सकता हैं, खासकर तब जब आप 40 की उम्र के बाद मां बन रही है। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ जोखिम जो आपको 40 की उम्र पार प्रेगनेंसी में उठाने पड़ सकते है।
 
1. बढ़ती उम्र के साथ आप मेनोपॉज़ के भी करीब पहुंचती है जो आपकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।
 
2. जब आप बढ़ती उम्र में मां बनती है तो ऐसे में आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे आपको हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन हो सकता है।
 
3. इस उम्र में मां बनने का प्रयास करने वाली महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने की आशंका भी रहती है।
 
4. इस उम्र में प्रेगनेंसी के दौरान आपको मधुमेह भी हो सकता है। ऐसे में जन्म लेते ही बच्चे का शुगर लेवल भी कम हो सकता है और उसे ज्न्म के साथ ही कुछ बीमारियां हो सकती है।
webdunia
  
5. इस उम्र में मल्टीपल बर्थ होने की आशंका बढ़ जाती है। यानी कि एक से अधीक शिशु को जन्म देने की ज़्यादा सम्भावना रहती है।
 
6. इस उम्र में मां और बच्चे दोनों की या दोनों में से किसी एक की प्रसव के दौरान मृत्यु होने की आशंका भी रहती है।
ALSO READ: नई मां बनी हैं तो यह 5 बातें बहुत जरूरी है आपके लिए

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपने नहीं पढ़ी होगी नाग से जुड़ीं ये 17 प्रचलित मान्यताएं