Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूली के 5 नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश

हमें फॉलो करें मूली के 5 नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश
सेहत विशेषज्ञों के अनुसार मूली का सेवन कभी भी रात्रि में नहीं करना चाहिए। इसको हमेशा दिन में खाना ही फायदेमंद होता है। यदि आप मूली खाने के शौकीन है और रात के समय मूली का पराठा खाते हैं तो इससे आपको कब्ज, पेट में दर्द जैसी समस्‍या से परेशान होना पड़ सकता है। अत: कोशिश करके मूली का सेवन धूप के समय में यानी सुबह के खाने में करना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

आइए जान‍ते हैं मूली के सेवन के 5 नुकसान- 
 
1. जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम होता हो, उन्हें अधिक मूली के सेवन से हमेशा बचना चाहिए, क्योंकि मूली के अधिक सेवन से आपका ब्लड प्रेशर अधिक कम होने से सेहत के लिहाज से नुकसानदायक होगा। 
 
2. मूली में पाया जाने वाला गोइट्रोजन नामक यौगिक आपकी थायराइड ग्रंथी में डैमेज कर सकता है। अत: थायराइड रोगियों को कच्ची मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह थायराइड हार्मोन में हस्तक्षेप करके उसे नुकसान पहुंचा सकता है। इसीलिए आप पकाई गई मूली का सेवन कर सकते हैं। 
 
3. रात्रि के खाने में मूली का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, अत: यह शरीर दर्द को बढ़ा सकता है। यदि आप सलाद के तौर पर मूली खाना चाहते हैं तो इसके साथ अन्‍य सब्‍ज‍ियों को मिक्स करके सेवन करना फायदेमंद रहेगा। 
 
4. यदि आप गठिया, जोड़ों के दर्द और हड्डियों से संबंधित समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको मूली का सेवन न के बराबर करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी अधिक मूली खाने से बचना चाहिए।
 
5. यदि आपका ब्लड शुगर घटता है तब भी आपको अधिक मात्रा में मूली का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे हाइपोग्लाइसीमिया की परेशानी हो सकती है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आप जानते हैं तिल के Health & Beauty Benefits