Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Stomach Problems : पेट साफ न होने की समस्या से हैं परेशान तो इन उपायों को जरूर अपनाएं

हमें फॉलो करें Stomach Problems : पेट साफ न होने की समस्या से हैं परेशान तो इन उपायों को जरूर अपनाएं
बदलती जीवनशैली और खान-पान का ख्याल न रखने की वजह से अधिकतर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। जैसे पेट दर्द, गैस, पेट का फुलना आदि। वहीं कुछ लोग पेट अच्छी तरह साफ न होने की शिकायत रहती है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप पेट साफ न होने की समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
*बदहजमी से परेशान है, तो आपको पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीना पेट को साफ करने में मदद करता है। इसका सेवन आप चटनी के रूप में भी कर सकते है।
 
*सौंफ और सफेद जीरा पाउडर को पहले तवे पर भून लें और फिर उसे मिलाकर पीस लें। अब इस पाउडर का सेवन या तो दिन में एक बार करें या फिर अगर पेट साफ न होने की समस्या से ज्यादा परेशान हैं, तो इसका सेवन दो से तीन बार करें। आपको पेट साफ न होने की समस्या से राहत मिलेगी।
 
*नियमित रूप से सुबह के समय गुनगुना पानी पीने की आदत बनाएं। इसके कई फायदे हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
 
*अजवाइन का बीज गैस और बदहजमी की समस्या को दूर करता है और तुरंत पेट को साफ करता है। इसके लिए आप अजवाइन के बीज को भूनकर रख लें और खाना खाने के बाद कुछ बीजों को रोज चबाएं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Papankusha Ekadashi 2020 : पापांकुशा एकादशी, जानें व्रत का महत्व, फल एवं पौराणिक कथा