Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

energy देने वाले 5 foods खाना छोड़ दीजिए, ये थका देंगे आपको

हमें फॉलो करें energy देने वाले 5 foods खाना छोड़ दीजिए, ये थका देंगे आपको
आज व्यस्त जीवन में हम एनर्जी के लिए ऐसे आहार लेते हैं जो हमें नींद से दूर रखते है और ऊर्जा भी देते हैं। पर लगातार इनका सेवन करने से यह हमारे शरीर को अंदर से कमजोर करने लगते हैं और शरीर को थकान पहुंचाकर नुकसान करने लगते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आहारों के बारे में -
 
1 कॉफी
कॉफी से हमारे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है और यह नींद को दूर भगाती है। पर इसका अधिक सेवन शरीर को थका देता है। शरीर को आराम की आवश्यकता होती है और तब भी हम ऊर्जा लेते रहते है, ऐसे में शरीर कार्य तो करता है पर आराम न मिलने के कारण थकता भी है। ऐसे में इसका प्रयोग एक समय बाद हानिकारक हो जाता है। यह शरीर को अंदर से कमजोर कर देती हैं।
 
2 तला हुआ भोजन
हमें फ्राइड रूप में मोमोस, चिकन, समोसे, पकोड़े यदि भोजन पसंद होते हैं। यह स्वदिष्ट तो लगते हैं पर शरीर इनसे ऊर्जा लेने की जगह इन्हें पछाने मेंअपनी ऊर्जा लगा देता है। ऐसे में इनका लगतार भोजन करना हानिकारक हो जाता है।
 
3 शुगर फूड
शुगर फूड को हम एनर्जी ड्रिंक या मूड अच्छा करने वाले फूड के रूप में सेवन करते है। पर क्या आप जानते हैं कि शुगर के सेवन से ऊर्जा एकदम से बढ़ती है और वैसे ही कम भी हो जाती है। जिससे थकान हो जाती है। इसे शुगर रश कहा जाता है। इन आहारों से वजन भी बढ़ता है।
 
4 प्रोसेस्ड फूड
इन आहारों में फैट, उच्च मात्रा में कैलोरी और अन्य तत्त्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने के बजाय शरीर से ऊर्जा ले लेते हैं। इसमें बर्गर और फ्रोजन मिठाइयां मुख्य है।
 
5 हाइड्रोजनाइज्ड तेल
इस तेल को रेडी टू मेक फूड्स, केक मिक्स और अन्य चीजों में प्रिजरवेटिव के रूप में डाला जाता है जिससे यह लम्बे समय तक स्टोर किए जा सके। इस तेल में फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर थकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

21 जून योगा डे : मन की बेचैनी दूर कर लीजिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, 5 आसान उपाय