Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमजोर इम्‍युनिटी होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे बूस्ट करें

हमें फॉलो करें कमजोर इम्‍युनिटी होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें कैसे बूस्ट करें
मौसम बदलने पर क्‍या आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, आपको बहुत जल्दी सर्दी-खांसी या बुखार आ जाता है। तो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर है। इम्युनिटी कमजोर होने पर शरीर में संक्रमण और इम्यूनोडेफिशियेंसी विकारों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर भी इम्‍यूनिटी को मजबूत करने की सलाह देते हैं यह एक दिन में मजबूत नहीं होती है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्‍टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं कैसे पहचानें आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो गई है साथ ही किन चीजों के सेवन से आपकी इम्‍युनिटी बढ़ेगी।  

इम्युनिटी कमजोर होने के कारण - नींद पूरी नहीं होना, शराब-स्मोकिंग की आदत, जंक फूड का आदि होना, देर रात मोबाइल चलाना या वेब सीरीज देखना। पाचन तंत्र कमजोर होना...बदहजमी, हेल्‍थ नहीं बढ़ना। यह कुछ इम्युनिटी कमजोर होने के कारण है। आइए जानते हैं इम्युनिटी कमजोर होने पर किस तरह के लक्षण दिखते हैं।

- लगातार थकान महसूस होना। थोड़ा बहुत काम होने पर ही आप थक जाते हैं। दिनभर सुस्ती महसूस होना। और जब थकान होती है तो बॉडी में कमजोरी महसूस होती है। जिससे आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए। ताकि इम्‍यूनिटी को मजबूत किया जा सके। क्योंकि इम्युनिटी कमजोर होने पर आप संक्रमण के शिकार भी बहुत तेजी से होते हैं।

- हर थोड़े -थोड़े दिन में बुखार आ जाना मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम हो जाने से आपका शरीर कमजोर हो जाता है। इसलिए इम्‍युनिटी मजबूत करना जरूरी होता है।

- अगर आपको बार-बार किसी भी चीज से रिएक्शन हो जाता है, तो आपको एलर्जी की समस्या है। जोड़ों में दर्द होना, पेट में समस्या बने रहना, स्किन समस्‍या। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर आपको सही वक्त पर सही ट्रीटमेंट जरूर लेना चाहिए। हो सकता है इम्युनिटी कमजोर हो तो उसके लक्षण भी हो सकते हैं।

- बदहजमी की समस्या सबसे अधिक होती है। यानी आप कुछ खा रहे हैं लेकिन आपको कुछ भी हजम नहीं हो रहा हो। बाहर का खाने पर आपका पेट गड़बड़ हो जाता है। कभी जी घबराने लगता है, कभी उल्टी, हेल्थ नहीं बढ़ पाती है। ये इम्युनिटी कमजोर होने से ही होता है।

- जब आप कमजोर हो जाते हैं तो चोट को ठीक होने या रिकवर होने में वक्‍त लगता है। आपका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर हो जाता है। या कई बार स्थिति में सुधार ही नहीं हो पाता है।

इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिए क्‍या खाएं -

देखिए कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को अपने खान-पान से मजबूत भी किया जा सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में ब्रोकली, सलाद, हरी सब्जियों का सेवन करें, सीजनल फूड जरूर खाएं। जंक फूड खाने से बचें। हल्‍दी का दूध, गाय का दूध के सेवन का सेवन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह 8 तेल हैं इतने गुणकारी, कि हार जाती है हर बीमारी...