Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मौज-मस्ती के साथ फिट रहने का नया तरीका - जुम्बा

हमें फॉलो करें मौज-मस्ती के साथ फिट रहने का नया तरीका - जुम्बा
खुशबू जैसानी 
आजकल हर कोई फिट और स्वस्थ रहना चाहता है और इसके लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं, जिसमें जिम, योगा, एरोबिक्स और जुम्बा भी शामिल है। डांस पर आधारित फिटनेस प्रोग्राम जुम्बा इन दिनों सबसे ज्यादा प्रचलित है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। जुम्बा यानि फिटनेस, फन, मस्ती और डांस का एक मज़ेदार कॉम्बो पैक, जो ना सिर्फ कैलोरी कम करता है बल्कि तनाव को भी दूर करता है।
 
जुम्बा दरअसल लैटिन, इंटरनेशनल म्यूजिक और डांस मूव्स का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जिसमें चार डांस के चार प्रकार - मेरेंगुए ,कुम्बिआ, रेगेतोन और सालसा शामिल हैं। लोगों की उम्र, क्षमता, ताकत, शारीरिक बनावट और तनाव के अनुसार नौ तरह के जुम्बा फिटनेस प्रोग्राम डिज़ाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं वे कौन से 9 प्रेग्राम हैं -  
 
1. जुम्बा गोल्ड : जो शुरूआती प्रोग्राम माना जाता है, इसे नए प्रशिक्षुओं एवं बुज़ुर्गो के लिए डिजाईन किया गया है। 
2. जुम्बा बेसिक स्टेप वन :  यह सबसे लोकप्रिय है जिसे सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
 
3. स्ट्रांग बाय जुम्बा : यह अपेक्षाकृत नया प्रोग्राम है। इसे 2016 में शुरु किया गया है और यह सिंक म्यूजिक पर हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है।
 
4. अक्वा जुम्बा : इसे इम्पैक्ट हाई एनर्जी  एक्वेटिक एक्सरसाइज भी कहा जाता है, यह स्विमिंग पूल में  की जाती है। एक्वा जुम्बा एक्सरसाइज में शरीर के जोड़ों पर ज्यादा अधिक प्रभाव नहीं पड़ता। 

 
5. जुम्बा गोल्ड टोनिंग प्रोग्राम : इसमें बुज़ुर्गो की मसल स्ट्रेंथ, शारीरिक दशा और समंवय को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
 
6. जुम्बा इन दी सर्किट फीचर्ड एक्सरसाइज एडवांस्ड वर्कआउट है। 
 
7. जुम्बा टोनिंग : इसमें छड़ी या लकड़ी का उपयोग करते हुए शरीर के अलग-अलग अंगों को सुडौल बनाया जाता है, साथ ही यह कार्डिओ वर्कआउट और क्षमता  बढ़ाने में भी मददगार है।
 
8. जुम्बा सेंटो : इसमें वजन पर ध्यान केंद्रि‍त करते हुए कुर्सी का सहारा लेकर एक्सरसाइज की जाती है जिससे शरीर को मजबूती मिलती है और वह सुडौल बनता है। 
 
9. जुम्बा किड्स प्रोग्राम : यह बच्चों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रोग्राम विशेष तौर पर सिर्फ 4-12 साल के बच्चों के लिए है जो उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद है। 
 
कैसे शुरू हुआ फिटनेस का यह सफर : फिटनेस ट्रेनर "अल्बर्टो बेटो पेरेज़" कोलंबिया में अपनी क्लास लेते थे। एक दिन क्लास पर पहुंच कर उनको एहसास हुआ की वे अपने साथ एरोबिक म्यूजिक लाना भूल गए हैं। उस समय बेटो पेरेज़ ने उनके पसंदीदा लैटिन सालसा पर वर्कआउट कराना चालू कर दिया। उस चैलेंज को बखूबी निभाकर बेटो ने एक नया डांस फिटनेस प्रोग्राम डिज़ाइन किया - "जुम्बा"। कोलंबिया में बेटो का यह जुम्बा फिटनेस प्रोग्राम काफी प्रचलित हुआ और धीरे-धीरे यह पुरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया।
 
क्यों है यह इतना लोकप्रिय : आजकल की जीवनशैली में जहां युवाओं को पढ़ाई और नौकरी का तनाव है, महिलाओं को बच्चो की चिंता और पुरुषों को कामकाज की। ऐसे में जुम्बा हर स्तर पर तनाव को कम करता है। जुम्बा करते हुए लोग कुछ समय के सभी प्रकार के तनाव भूलकर मज़े के साथ वर्कआउट में मग्न हो जाते हैं। य‍ह आपका सारा तनाव दूर कर देता है और शरीर की आंतरिक प्रणाली जैसे दिल व हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है। ये आपके शरीर को सुडौल करने के साथ ही आपके चेहरे की चमक भी बढ़ाता है और शरीर में चुस्ती भी लाता है। 
 
जुम्बा केवल एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि इसे आप एक घंटे की पार्टी समझ सकते हैं, जिसमें आप अपने दोस्तों एवं साथियों के साथ मौज-मस्ती करते हुए 800-1000 कैलोरी बर्न कर सकते हैं। 
 
काम की बात : जुम्बा शुरु करते समय ध्यान रखें कि जो आपको जुम्बा सिखा रहा है, उसके पास इसे सिखाने का लाइसेंस जरूर हो। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या या कोई बीमारी है, तो जुम्बा प्रोग्राम शुरु करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहद आवश्यक है।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

12 हरकतें जिसे औरतें चोरी-छुपे अंजाम देती हैं