Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बारिश के मौसम में अंकुरित अनाज क्यों नहीं खाते हैं?

हमें फॉलो करें बारिश के मौसम में अंकुरित अनाज क्यों नहीं खाते हैं?
, गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (12:50 IST)
अंकुरित अनाज एक ऐसा आहार है जो शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करता है और साथ में शरीर को मजबूत भी बनाता है। पर बरसात के मौसम में इसका सेवन करना स्वास्थ के लिए हानिकारक माना जाता है। आइए जानते हैं क्या है इसका कारण -
 
बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र नाजुक होता है। इस कारण हम इस अंकुरित अनाज जैसी अधिक मात्रा में पोषक तत्वों से पूर्ण चीजों को पचाने में असमर्थ रहते हैं।

दूसरा कारण यह है कि आपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में फ़ूड पॉइजनिंग और पेट से सम्बंधित अन्य बीमारियां अधिक होती है। इसका कारण होता है पानी प्रदूषित होना। इस मौसम में पानी में बैक्टेरिया अधिक होते हैं और कुछ बैक्टेरिया नमी के कारण पनपते हैं। जिसके कारण इन अंकुरित अनाजों में भी उनका खतरा बढ़ जाता है। यही मूल कारण है कि विशेषज्ञ अंकुरित अनाज खाने से मना करते हैं।

तीसरा कारण यह है कि इन अंकुरित अनाजों में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारण पेट अच्छे से साफ होता है और हमें पता है कि इस मौसम में पाचन तंत्र नाजुक रहता है तो, इसके कारण यह इस मौसम में डायरिया और अन्य बीमारियों का कारण बन सकते हैं जिनके कारण शरीर में पानी की कमी होती है।
 
यदि आप बारिश में अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहते हैं तो उन्हें अच्छे से पानी में उबालकर और ताजा अवस्था में ही करें जिससे आपको कुछ बीमारी होने की संभावनाएं कम हो जाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या सचमुच मुगलों की देन हैं कुलचे और पराठे? जानिए ट्विटर पर छिड़ी इस बहस पर क्या कहता है इतिहास