Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Winter Care Tips : मौसम बदलते ही शुरू होने लगी सर्दी-खांसी, इन तरीकों से बच जाएंगे

हमें फॉलो करें Winter Care Tips : मौसम बदलते ही शुरू होने लगी सर्दी-खांसी, इन तरीकों से बच जाएंगे
, मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (16:06 IST)
कार्तिक मास के शुरू होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होने लगा है। शाम ढलते ही ठंडी-ठंडी हवा के झोंके महसूस होने लगते हैं। ऐसे में अभी से स्किन और अपनी केयर करना जरूरी है। क्‍योंकि ठंडे-गर्मी के मौसम में सर्दी-खांसी आपको जल्दी अपनी जद में लेती है। ठंड के मौसम में कुछ घरेलू उपाय है जिन्हें आजमाकर आप सर्दी-खांसी की चपेट में आने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं -

- अदरक - अदरक को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में जाना जाता है। इसका अलग-अलग प्रकार से सेवन किया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जिससे सर्दी-खांसी बहुत जल्दी नहीं होती है। इसके सेवन से जी मचलाना, गले में दर्द की शिकायत होना, ठंड से सिरदर्द होना जैसी समस्या में राहत मिल सकती है।  

- शहद - अगर आप सूखी खांसी से तंग आ चुके हैं तो शहद का सेवन करें। एक चम्मच शहद के सेवन से आराम मिल सकता है। साथ ही खांसी के साथ कफ से भी तंग आ चुके हैं तो एक चम्मच शहद में आधा चम्मच काली मिर्च खाकर सो जाएं। इसका सेवन रात में ही करें। और सेवन करने के बाद पानी नहीं पिएं। आपको कफ में एक रात में ही आराम मिल जाएगा।

- नमक पानी के गरारे - जी हां, नमक के पानी के गरारे करने से रेस्पिरेटरी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से गले साफ रहते हैं। कई बार ठंड की वजह से गले में टॉन्सिल की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में गरारे करने से बहुत आराम मिल जाता है।

- लहसुन - लहसुन में  allicin में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। जो सर्दी-खांसी के खतरे को कम करने में मदद होगी। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी ठंड में लहसुन का सेवन करना ही चाहिए। कच्‍ची लहसुन नुकसान कर सकती है। इसके लिए उसे थोड़े से घी में डालकर सेक लें। जब वह लाल हो जाए तो उसे ठंडा करके खा लें।

- मुलेठी - अगर आपको सर्दी-खांसी जल्दी होती है तो सप्ताह में एक दिन मुलेठी के पानी का सेवन करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। साथ ही कफ और किसी प्रकार की खांसी नहीं होगी।

यहां दी गई जानकारी सामान्य है। किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। अधिक समस्या या अन्य गंभीर बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह से ही सेवन  करें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गर्भवती होने की कोशिश करते समय इन 8 चीजों से बचे