Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विश्व रक्तदान दिवस : जानिए रक्तदान करने के फायदे

हमें फॉलो करें विश्व रक्तदान दिवस : जानिए रक्तदान करने के फायदे
रक्तदान को महादानों में से एक माना गया है। प्रत्येक व्यक्ति को यह महादान करना चाहिए और दूसरों को करने के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए। बढ़ते जनसांख्यिक घनत्व के कारण खून की मांग बढ़ रही है। शहरों में बीमरियों और दुर्घटनाओं के कारण खून की मांग रहती है जिस कारण उसकी पूर्ति करना आवश्यक है। रक्तदान मानवता का कर्म है जिसका सबसे मुख्य फायदा तो यह है कि हम किसी का जीवन बचा पा रहे हैं।
 
आइए जानते हैं रक्तदान करने के फायदे -
 
1 रक्तदान करने से आपकी कैलोरी जलती है। जिसके कारण आपका वजन कम होता है। इससे आप कमजोर नहीं होते हैं। हम यदि साथ में थोड़ा वर्कआउट करें तो शरीर संतुलित रहता है। कुछ ही दिनों में आपका शरीर पुनः RBC बना लेता है।
 
2 रक्तदान करने से आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। इससे आपकी हृदय सम्बंधित बीमारियों और हृदयघात का खतरा काम हो जाता है।
 
3 रक्तदान हर 3-4 महीने के अंतराल में करना चाहिए। यदि हम इस क्रम के अनुसार लगातार रक्तदान करते हैं तो शरीर में आयरन की अधिकता नहीं होती जिससे कैंसर के खतरे से बच सकते हैं।
 
4 रक्तदान के बाद शरीर red blood cells (RBC) बनाने लग जाता है। इस प्रक्रिया से आपके शरीर में नया खून बनता है जिससे सेहत में जल्दी सुधर होता है।
 
5 जब हम रक्तदान करते हैं तो हमारे शरीर में नया खून बनाए लगता है जिस कारण हम कह सकते हैं कि हैं कि हमारी बॉडी रिचार्ज हो जाती है और इसके साथ ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हास्य-कविता : कार करोला बनी करेला