Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस सब्जी का जूस पीने से लिवर में जमा गंदगी होगी दूर

जानिए कब और किस मात्रा में सेवन करने से मिलता है फायदा

हमें फॉलो करें beetroot amla juice for liver detox

WD Feature Desk

beetroot amla juice for liver detox
 
लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है। सेहतमंद रहने के लिए, लिवर का सही तरह से फंक्शन करना बहुत जरूरी है। लिवर बॉडी का पावरहाउस है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करता है। इसके साथ ही, खाना पचाना और हेल्दी ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने के लिए भी लिवर का सही तरह से फंक्शन करना जरूरी है।
तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग आजकल कई तरह की हेल्थ कंडीशन्स से परेशान हो रहे हैं। लिवर से जुड़ी दिक्कतें भी इन्हीं में से एक हैं। लिवर में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर इसके लक्षण शरीर में साफ दिखाई देने लगते हैं।

लिवर खुद को और पूरे शरीर को डिटॉक्स करता है। लेकिन, जब इसके आस-पास गंदगी जमने लगती है तो लिवर के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लिवर को डिटॉक्स करने के लिए, आपको डाइट में बदलाव करने चाहिए। इस लेख में हम आपको चुकंदर, गाजर और आंवले के जूस के बारे में बता रहे हैं जो घर पर आसानी से बन जाता है और लिवर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में बहुत कारगार है। आइये जानते हैं क्या हैं इसके फ़ायदे और तैयार करने की विधी।ALSO READ: क्या वर्कआउट से पहले मील लेना सही है? जानिए आयुर्वेद में प्री-वर्कआउट के क्या हैं नियम

कैसे तैयार करें जूस?
सामग्री
  • चुकंदर -1
  • गाजर - 1
  • आंवला - 1
  • काला नमक - चुटकी भर
  • काली मिर्च - चुटकी भर
 
विधि
  • चुकंदर, गाजर और आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • इसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • आप कंसिस्टेंसी एडजस्ट करने के लिए थोड़ा पानी भी मिला सकती हैं।
  • आपका लिवर डिटॉक्स जूस तैयार है।
  • इसे मिड-मील के तौर पर लें।
 
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए घर पर बनाएं चुकंदर, गाजर और आंवले का जूस के फायदे 
  • चुकंदर में कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और बीटानिन पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करती है।
  • गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने के साथ ही, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से कोशिकाओं का बचाव करता है।
  • गाजर और चुकंदर में फाइबर भी काफी होता है। यह डाइजेशन को दुरुस्त करता है और पेट साफ होने में मदद करता है।
  • यह आयरन से भरपूर होती है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • इस जूस से लिवर पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और लिवर सेल्स में जमा फैट भी कम होता है।
  • फैटी लिवर की समस्या होने पर आंवले का जूस फायदेमंद होता है।
  • आंवले में विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में होता है। इसका जूस बीमारियों से भी बचाव करता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह है आज का लाजवाब चुटकुला : एक Smile और Game Over