Publish Date: Sat, 30 Dec 2023 (16:06 IST)
Updated Date: Sat, 30 Dec 2023 (17:27 IST)
Kokam Sharabat: कोकम का पेड़ नारियल या सुपारी के पेड़ की तरह होता है जिसमें लाल रंग का एक नींबू बराबर का फल लगता है। इस फल का रस निकालकर इसे पिया जाता है। यह बहुत ही टेस्टी होता है। यह रस बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इस ज्यूस या शरबत को पीने के कई फायदे हैं। आओ जानते हैं इसके फायदे।
-
इसका रस पीने से बाल घने और काले रहते हैं।
-
आपकी स्किन भी चमकदार बनी रहती है।
-
मोटामा कम करने में भी यह सहायक होता है।
-
यह आपके इम्यून पॉवर को भी बूस्ट करता है।
-
डायरिया में इसका ज्यूस फायदेमंद।
-
इसे पीने से ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल में।
-
हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए भी इसका जूस पीना चाहिए।
-
यह कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है।
-
यह चिंता और अवसाद को कम कर सकता है।
-
यह लीवर की सुरक्षा में मदद कर सकता है।
कैसे बनाएं कोकम का ज्यूस:-
-
सामग्री : 5 से 10 कोकम के टुकड़े, 50 ग्राम गुड़, काला नमक, जीरा पावडर।
-
विधि : कोकम को 5 ग्लास पानी में भिगोकर एक घंटे के लिए रखें। अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें।
-
इसमें गुड़, काला नमक और जीरा डालें और अच्छी तरह हिला लें।
-
अब तैयार कोकम शर्बत को ठंडा करके परोसें।