Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूरजमुखी के बीज को करें आहार में शामिल, होंगे ये सेहत लाभ

हमें फॉलो करें सूरजमुखी के बीज को करें आहार में शामिल, होंगे ये सेहत लाभ
सूरजमुखी के फूलों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन क्या आपको इसके बीज के पौष्टिक गुणों के बारे में पता है? अगर नहीं पता तो आपको जरूर जानना चाहिए कि इसके बीजों का सेवन किस तरह से किया जा सकता है और उनके सेवन से कौन से सेहत लाभ मिलते हैं -   
 
1 सूरजमुखी के बीज में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स पाय जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए उन्हें किसी भी रूप में अपने आहार में शामिल करने से फायदा होगा।
 
2 सूरजमुखी के बीजों को आप अपने नाश्ते में शामिल सकते हैं। इसके लिए उन्हें भुनकर व उन पर नमकीन मसाले डालकर खा सकते हैं, ये एक स्वास्थ्यपरक स्नैक माना जाता हैं।
 
3 सूरजमुखी के बीजों को आप रोजाना में बनने वाले किसी भी मुख्य व्यंजन जैसे, चिकन करी, मिक्स वेजिटेबल, अन्य सब्जियां आदि में डाल सकते हैं। आप चाहे तो इन्हें सलाद, पास्ता में भी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए ऊपर से डाल सकते हैं।
 
4 इन बीजों को किसी भी सॉफ्ट डिश को कुरकुरा बनाने के लिए उसमें डाला जा सकता हैं।
 
5 सूरजमुखी के बीज का मक्खन भी बनाया जा सकता हैं। इसके लिए सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और शक्कर को मिलाएं। अगर इसे और क्रीमी बनाना चाहते हैं तो इसमें सूरजमुखी के तेल को भी मिला सकते है। सूरजमुखी के बीज का मक्खन पीनट बटर का अच्छा विकल्प है जिसे आप ब्रेड पर लगाकर किसी भी समय खा सकते हैं।  
 
6 सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा व अन्य पसंदीदा मिक्चर में भी डालकर उसकी पौष्टिक बढ़ा सकते हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगलवार के विशेष टोटके : इन 11 सरल उपायों से दूर होगा मंगल दोष, आप भी आजमाएं