Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Health Tips: सुरजने की फली खाने के 10 फायदे

हमें फॉलो करें Health Tips: सुरजने की फली खाने के 10 फायदे
, बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (15:00 IST)
Drum stick benefits: सुरजने की फली का पेड़ पहले बहुतायत में उगता था। आजकल यह कम ही दिखाई देता है। इस पेड़ पर लंबी फलियां उगती हैं जिन्हें सहजन की फली भी कहते हैं। अंग्रेजी में इसे ड्रमस्टिक (drumstick) कहते हैं। सहजन फली को मोरिंगा भी कहा जाता है इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। इसे खाना थोड़ा मुश्‍कि होता है लेकिन इसके कई तरह के विटामिन, खनिज और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जानिए इसे खाने के 10 फायदे।
 
सुरजने की फली में क्या होता है?
  • यह एक सुपरफूड के तौर पर उपयोगी है।
  • इसमें विटामिन-ए, बी 1, बी 2, बी 3 और बी 6 पाया जाता है। 
  • इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है।
  • सहजन के साथ ही इसके बीज, पत्तियां, फल और जड़ का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो एक दवाई के रूप में काम करती है।
webdunia
सुरजने की फली खाने 10 के फायदे:-
1. सहजन फली का इस्तेमाल डायबिटीज, मोटापा तथा अस्थमा रोगियों के लिए फायदेमंद है।
 
2. सहजन आंखों के रोगों में फायदा पहुंचाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की रोशनी और रेटिना से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी हैं।
 
3. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। 
 
4. सहजन फली में नियाजिमिसिन तत्व पाया जाता है, जिसस कैंसर सेल्स नहीं बनते हैं। 
 
5. इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
6. सहजन फली में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है इससे जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है। 
 
7. शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक की जगह इसका सेवन भी किया जा सकता है। इसके सेवन से खून भी साफ रहता है। 
 
8. इसके सेवन से डिप्रेशन, घबराहट और थकावट में राहत मिलती है। 
 
9. सहजन फली में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है। 
 
10. सहजन फली में मौजूद तत्व स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भगत सिंह जयंती विशेष: जानें भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी Bhagat Singh के बारे में