Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समर्स में शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Over Eating Side Effects

WD Feature Desk

, बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (17:37 IST)
Foods To Avoid in Summer: गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस के कारण भूख कम लगती है और इसकी वजह से उन्हें खाने-पीने की इच्छा नहीं होती। जहां गर्मियों में लोग खाने की बजाय ठंडा पानी और नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन अधिक करते हैं। गर्मियों में ऐसे फूड्स खाने की कोशिश करनी चाहिए जो शरीर को ठंडा रखें और गर्मी ना बढ़ने दे। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर बढ़ा सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इस तरह की चीज़ों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
 
चाय-कॉफी
webdunia
तापमान बढ़ने और गर्मियों के मौसम में लोगों को ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
 
नॉन-वेज
गर्मियों के मौसम में नॉन वेज फूड्स खाने हेल्थ को नुकसान हो सकता है। दरअसल, नॉन-वेज फूड आसानी से पच नहीं पाता। इसीलिए, लोगों को नॉन-वेज खाने से मना किया जाता है। इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है जिससे आपको अधिक पसीना आ सकता है।
 
अदरक
webdunia
अपने पाचक गुणों के लिए मशहूर अदरक गर्मियों में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अदरक खाने से लोगों के शरीर में हीट बढ़ सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
 
मसालेदार फूड्
webdunia
गर्मियों के मौसम में अधिक मसालेदार और मिर्च वाला खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इससे, शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 
 
जंक फूड
webdunia
तले हुए फूड्स के अलावा बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर मे गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको ज्यादा पसीना आता है और इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने का डर भी बढ़ जाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

kids story : स्टूडेंट का हलवा और ब्रह्म राक्षस