Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Healthy food : संतरे के अलावा विटामिन-C की कमी को पूरा करेंगे ये 5 फल

हमें फॉलो करें Healthy food : संतरे के अलावा विटामिन-C की कमी को पूरा करेंगे ये 5 फल
Health Care
 
शरीर को वक्त-वक्त पर हर तरह के विटामिन की जरूरत पड़ती है। शरीर में इसकी कमी होने पर उसका असर हेल्थ पर पड़ने लगाता है और काम पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। हालांकि भारत जैसे देश में हर चीज के कई सारे विकल्प मौजूद होते हैं इसलिए अधिक परेशानी भी नहीं होती है। लेकिन कहते हैं संतरे में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है लेकिन अगर वह नहीं मिलते हैं तो अन्य फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको विटामिन सी की कमी नहीं होगी। 
 
तो आइए जानते है संतरे के बजाए किन फलों से विटामिन-सी बढ़ता है- 
 
1. मनुक्का दाख- मनुक्का से खून जरूर बढ़ता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व में विटामिन सी की मात्रा भी पूरी होती है। इसलिए आप इसे पानी में गलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। कमजोरी लगने पर आप मनुक्का पर काला नमक लगाकर भी खा सकते हैं। 
 
2. अंगूर- जी हां, अंगूर में भी विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से टीबी और कैंसर जैसी बीमारी में भी निजात मिलती है। संतरे की जगह पर आप इसे आराम से खा सकते हैं। 
 
3. नींबू- नींबू को संतरे का पर्याय कहना गलत नहीं होगा। जी हां, इसमें अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। कई बार नींबू खाने मात्र से हड्डियां और मांसपेशियां दुखने में आराम मिलता है। 
 
4. स्ट्रॉबेरी- इसमें विटामिन सी की 84.7 मिलीग्राम मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से आपको काफी राहत मिलेगी। डॉक्टर भी इसका सेवन करने की सलाह देते हैं। 
 
5. ब्रोकली- आज के टाइम में यह काफी ट्रेंडिंग फूड बन गया है। यूथ इसका सेवन बड़े शौक से करते हैं। इसमें करीब 132 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से कई जानलेवा बीमारियों से भी निजात मिलती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है इंटरमिटेंट डाइट प्लान, हेल्थ के लिए यह है बहुत ही कारगर