Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजमा चावल नहीं हैं इंडियन, ये 3 देसी फूड विदेशों की हैं देन!

समोसा से लेकर दाल चावल तक के ये देसी फूड नहीं हैं इंडियन

हमें फॉलो करें Indian Food

WD Feature Desk

, गुरुवार, 27 जून 2024 (08:05 IST)
Indian Food
Indian Food : पूरी दुनिया में भारतीय खाना बहुत फेमस है। भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक माना जाता है। यहां की खूबसूरती विदेशी पर्यटकों को भी हैरान करती है। यहां के खाने का स्वाद तो विदेशों में भी छा गया है। अमेरिका से लेकर लंदन तक, हर जगह आपको इंडियन फूड अब आसानी से मिल जाएगा। ALSO READ: फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन ने खाए ये खास चावल, जानें इसके फायदे
 
समोसा, जलेबी और राजमा चावल जैसे तमाम लजीज पकवान का तो हर कोई दीवाना है। ज्यादातर लोग इन्हें इंडियन ही समझते हैं, लेकिन असल में वो भारत के हैं ही नहीं! आपने कभी सोचा है कि राजमा चावल, दाल चावल और समोसा जैसे खाने जो हम हर दिन खाते हैं, असल में भारत के नहीं हैं? ALSO READ: सेहत के लिए चमत्कार से कम नहीं जंगली रसगुल्ला! जानें 5 बेहतरीन फायदे
 
1. राजमा चावल : जम्मू-कश्मीर और पंजाब में तो राजमा चावल का नाम ही है। मेहमान आते हैं या छुट्टी होती है, राजमा चावल तो बनता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजमा भारत में नहीं उगाया जाता था? ये पुर्तगालियों के साथ भारत आया! और राजमा को भिगोकर, उबालकर और मसालों के साथ बनाने का तरीका भी मैक्सिको से आया है!
 
2. दाल चावल : ये तो हर घर का खाना है, जल्दी बनता है और सेहतमंद भी। लेकिन ये भी भारत का नहीं है। नेपाल में लोग पहले से ही उबले हुए चावल को दाल के साथ खाते थे। फिर ये खाना उत्तर भारत में आ गया और सबको पसंद आ गया।
webdunia
3. समोसा : आलू से भरा ये स्नैक तो हर जगह मिलता है। लेकिन असल में समोसा मिडल ईस्ट से आया है। 14वीं शताब्दी में व्यापारियों ने समोसा भारत लाया था और फिर ये सबका पसंदीदा बन गया।
 
तो ये रहा, कुछ सच जो शायद आपको पता नहीं था!
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैस्टर ऑयल से दूर करें होंठों का कालापन और पाएं ग्लॉसी लिप्स