Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में कांग्रेस का घोषणापत्र, मुफ्त बिजली से लेकर मोदी स्टेडियम का नाम बदलने तक 10 बड़े वादे

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 12 नवंबर 2022 (12:56 IST)
गांधीनगर। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को गुजरात में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली से लेकर मोदी स्टेडियम का नाम बदलने तक कई बड़े वादे किए।
 
पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस का हाथ हमेशा किसानों के साथ रहा है। गुजरात के किसानों की दशा सुधारने के लिए, फसल का भाव दिलाने के लिए 'भाव निर्धारण समिति' स्थापित की जाएगी। हम बदलेंगे गुजरात के किसानों के हालात, गुजरात का किसान देगा कांग्रेस का साथ। कांग्रेस के घोषणा पत्र की 10 खास बातें...
 
-गुजरात में 10 लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा
-किसानों को 10 घंटे बिजली मुफ्त दी जाएगी। सभी लोगों को हर माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त
-3000 रुपए रोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
-नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर इसे फिर सरदार पटेल स्टेडियम करेंगे।
-भ्रष्टाचार से निपटने के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन
-गुजरात के बच्चों के लिए Military Academy बनाई जाएगी।
-रसोई गैस सिलेंडर केवल 500 में दिया जाएगा।
-शिक्षा और स्वास्थ्य का व्यवसायिकरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
-गुजरात के हर नागरिक को 10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 
-सभी किसानों का 3 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि गुजरात में सभी 182 सीटों के लिए 1 दिसंबर और 4 दिसंबर को 2 चरणों में मतदान होना है। 8 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल विधानसभा चुनाव : सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी भाजपा, कांग्रेस बदलाव के पक्ष में