Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Himachal Election Exit Poll 2022 LIVE हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

हमें फॉलो करें Himachal Election Exit Poll 2022 LIVE हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
, सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (20:40 IST)
Himachal Pradesh Election Exit Poll Result 2022 LIVE Updates: हिमाचल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे गुरुवार 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले आज एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं। आंकड़ों को देखकर लगता है कि परिणाम कुछ भी हो सकता है। 
webdunia

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलने नहीं जा रहा। 
 
वहीं टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक भाजपा को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं, वहीं 1 से 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। 
 
रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आप को 0 से 1 एवं अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Exit Poll 2022 Live : गुजरात में फिर भाजपा सरकार, पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें