Publish Date: Mon, 05 Dec 2022 (20:00 IST)
Updated Date: Mon, 05 Dec 2022 (20:22 IST)
नई दिल्ली। Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022: एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) के शुरुआती रुझानों में हिमाचल प्रदेश कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। रिजल्ट वाले दिन पलड़ा किसी भी दल के पक्ष में झुक सकता है। वर्तमान में यहां भाजपा की सरकार है। राज्य में बहुमत के लिए 34 सीटों की जरूरत होगी। एग्जिट पोल में रुझान काफी करीबी दिखाई दे रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि अन्य विजेताओं की मदद से सरकार बनाने की नौबत आ जाए।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे के मुताबिक कांग्ररेस को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा को 24 से 34 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में भी 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी का यहां खाता भी खुलने नहीं जा रहा।
वहीं टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक भाजपा को 34 से 42 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 24 से 32 सीटें मिल सकती हैं, वहीं 1 से 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।
रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 34 से 39, कांग्रेस को 28 से 33, आप को 0 से 1 एवं अन्य को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं।
|
पोल एजेंसी |
भाजपा |
कांग्रेस |
अन्य |
|
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया |
24 से 34 |
30 से 40 |
4 से 8 |
|
टाइम्स नाउ-ईटीजी |
34 से 42 |
24 से 32 |
1 से 3 |
|
रिपब्लिक-पी मार्क |
34 से 39 |
28 से 33 |
2 से 4 |
|
इंडिया टीवी |
35 से 40 |
26 से 31 |
0 |
|
बार्क |
35 से 40 |
20 से 25 |
0 से 3 |
|
जन की बात |
32 से 40 |
27 से 34 |
0 |
|
न्यूज 24-चाणक्य |
33 |
33 |
2 |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
2017 के चुनाव परिणाम |
68 |
21 |
3 |