Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिंदी दिवस पर पढ़िए इन महान विभूतियों के अनमोल विचार

हिंदी का महत्व बतातें हैं ये कोट्स, वर्तमान समय में भी हैं प्रासंगिक

हमें फॉलो करें hindi diwas special quotes

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (17:17 IST)
hindi diwas special quotes
hindi diwas special quotes : हिंदी भाषा को भारत की पहचान के रूप में जाना जा सकता है। भारत में सैकड़ों भाषा व लिपि बोली-पढ़ी जाती हैं, लेकिन हिंदी राष्ट्र को जोड़ने का काम करती है। हिंदी साहित्य के कई लेखकों ने न सिर्फ हिंदी में रचनाएं लिखी लेकिन इस भाषा के महत्व को जन-जन तक उजाकर करने का भी काम किया। उन्हीं में से कुछ विचार इस आर्टिकल में दिए गए हैं-
 
1. हृदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्रदय-ह्रदय से बातचीत करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है।
- महात्मा गांधी 
 
2. निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
- भारतेंदु हरिश्चंद्र 
 
3. हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोत है। 
- सुमित्रानंदन पंत 
 
4. हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।
- डॉ. जाकिर हुसैन
 
5. हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।
- लालबहादुर शास्त्री
 
6. बोलचाल की भाषा में अछूत प्रथा नहीं मानना चाहिए। बोलचाल की भाषा में जो अंग्रेजी शब्द आ गए हैं, उन्हें हिन्दी मान लेना चाहिए। हिन्दी को अधिक से अधिक दूसरी भाषाओं के शब्द भी लेना चाहिए। तब हिन्दी समृद्ध होगी।
- हरिशकंर परसाई 
 
7. हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है। 
- माखनलाल चतुर्वेदी 
ALSO READ: हिंदी दिवस पर निबंध : हृदय की भाषा है हिंदी, जानमानस की अभिलाषा है हिंदी 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Hindi Day 2024: राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है, जानें 2024 की थीम