Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कपड़े धोने आ गए हैं: ताकाझांकी का यह जोक गज़ब का है

Advertiesment
जोक्स
एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आया वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे।
 
एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डाले हैं।
 
उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा,लगता है इसे कपड़े साफ़ करना नहीं आते देखो कितने गंदे रखे हैं उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा।
 
इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही।
 
फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?
 
उसके पति ने कहा, आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियाँ साफ़ की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सबसे सुंदर... मधुबाला