Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह है आज का सबसे धमाकेदार चुटकुला : पीली टी शर्ट निकाल कर जाना...

हमें फॉलो करें यह है आज का सबसे धमाकेदार चुटकुला : पीली टी शर्ट निकाल कर जाना...
मरीज: डॉ. साहब, जल्दी कुछ करो,
 
मेरे पैरों पर एक औरत ने गाड़ी चढ़ा दी
 
डॉक्टर ने अच्छे से चेक किया और पाया कि मामूली चोट है पर मरीज घबराया हुआ है। 
 
डॉक्टर: ओ हो भाई आपरेशन करना पड़ेगा, बहुत खर्चा आएगा, तैयार हो ?
 
मरीज: कुछ भी करो जल्दी करो। कमीनी ने मरा सोच कर उठाया भी नहीं !
 
इतने में ही डॉक्टर की बीवी का फोन आया..
 
डॉक्टर:- हलो..
 
बीवी:- हलो छोड़ो, ये बताओ मैं क्या करूं? मुझसे कार चलाते में एक आदमी मर गया... सहारनपुर चौक पर।
 
डॉक्टर: आदमी ने कपड़े कैसे पहन रखे थे ?
 
पत्नी: पीली टी शर्ट और नीली पैंट... 
 
डॉक्टर: ओहो, तो उसे तुमने मारा है... पुलिस खूनी को तलाश करती हुई घूम रही है
 
पत्नी: तो अब क्या करूं ?
 
डॉक्टर: करना क्या है, चार-छह महीने के लिए मायके भाग जा जल्दी. .. 
 
पत्नी: ठीक है जा रही हूं ...  
 
मरीज: डॉ. साहब करो ना कुछ
 
डॉक्टर : भाई कुछ नहीं हुआ है... ये ले 500 रुपए और चार बियर ले आ, दोनों पियेंगे….
 
और हां. . ..   यह पीली टी शर्ट निकाल कर जाना....  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की फिल्म से नहीं टकराएगी रणबीर की फिल्म