Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Funny Motivational Lines : मिठाइयों के संदेश आपको भी हंसा देंगे

हमें फॉलो करें Funny Motivational Lines : मिठाइयों के संदेश आपको भी हंसा देंगे
हमारी मिठाइयों पर गौर कीजिए, कुछ ना कुछ संदेश देती है ।
 
जैसे -
 
1️. जलेबी
आकार मायने नहीं रखता, 
स्वभाव मायने रखता  है, 
जीवन में उलझन कितनी भी हो, 
रसीले और मधुर रहो... 
 
2️. रसगुल्ला
कोई फर्क नहीं पड़ता कि,
जीवन आपको कितना निचोड़ता है,
अपना असली रूप सदा बनाए रखें। 
 
3️. लड्डू
बूंदी-बूंदी से लड्डू बनता, छोटे-छोटे प्रयास से ही सबकुछ होता हैं!
सकारात्मक प्रयास करते रहे...
 
4️. सोहन पापड़ी
हर कोई आपको पसंद नहीं कर सकता, लेकिन बनाने वाले ने कभी हिम्मत नहीं हारी।
अपने लक्ष्य पर टिके रहो॰॰
 
5️. काजू कतली
अपने आप को इतना सस्ता ना रखें, कि राह चलता कोई भी आपका दाम पूछता रहे!
आंतरिक गुणवत्ता हमें सबसे अलग बनाती है।  
 
6️. गुलाब जामुन
सॉफ्ट होना कमजोरी नहीं है! ये आपकी खासियत भी है।
नम्रता यह एक विशेष गुण है। 
 
7️.बेसन के लड्डू
यदि दबाव में बिखर भी जाएं तो, फिर से बंधकर लड्डु हुआ जा सकता है। 
परिवार में एकता बनाए रखें... 
 
आप सभी का हर दिन, इन्हीं मिष्ठान्नों की भांति, मधुर एवं मंगलमय हो....

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नारायण भंडारी का यह चुटकुला लोटपोट कर देगा