Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला को थप्पड़ क्यों मारा? Joke में कारण जानकर शर्तिया हंसी नहीं रूकेगी

हमें फॉलो करें महिला को थप्पड़ क्यों मारा? Joke में कारण जानकर शर्तिया हंसी नहीं रूकेगी
एक बस के एक पुरुष यात्री पर एक महिला यात्री को थप्पड़ मारने का मुक़दमा चल रहा था..
जज : "तुमने इसे थप्पड़ क्यों मारा?"
यात्री : जज साहब यह महिला मेरे बगल में बैठी थी.. कंडक्टर टिकट के लिए आया तो इसने बड़ा पर्स खोला, उसमे से मंझला पर्स निकाला, बड़ा पर्स बंद किया, मंझला पर्स खोला, उसमें से छोटा पर्स निकाला, मंझला पर्स बंद किया, इतने में कंडक्टर आगे निकल गया.. फिर इसने मंझला पर्स खोला, उसमें छोटा पर्स रखा, मंझला पर्स बंद किया, बड़ा पर्स खोला, उसमे मंझला पर्स रखा, बड़ा पर्स बंद किया.. इतने में कंडक्टर फिर आ गया.. महिला ने बड़ा पर्स खोला..
 
जज (खीजकर) : अबे मेरा हाथ उठ जाएगा, ये क्या बड़ा पर्स, मंझला पर्स, छोटा पर्स लगा रखा है....
 
यात्री : देखा जज साहब आप तो सिर्फ सुन रहे हैं, मैं तो देख रहा था......

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं यह टीवी अदाकारा, देखिए तस्वीरें