Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडिया आर्ट फेस्टिवल 2016 में इरा की कलाकृतियां प्रदर्शित

हमें फॉलो करें इंडिया आर्ट फेस्टिवल 2016 में इरा की कलाकृतियां प्रदर्शित
मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में रंग और कल्पना के सुंदर रूपाकारों के साथ आकर्षक कला उत्सव का शुभारंभ हुआ है। 6 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले इंडिया आर्ट फेस्टिवल 2016 में बह रही है विशाल बहुरंगी कला गंगा, जानेमाने चित्रकारों की जीवंत और रचनात्मक प्रस्तुति और साथ ही शामिल हैं इसमें रंगों की दुनिया में अपने हिस्से का आकाश तलाशते कई नए नाम।  
मशहूर चित्रकार इरा टाक  इस फेस्टिवल में अपनी ताजातरीन कृतियों के साथ शिरकत कर रही हैं। कला प्रेमियों, कलाकारों और कला समीक्षकों द्वारा इस उत्सव को खासी सराहना मिल रही है। 

इरा के बारे में : 
मूल रूप से जयपुर जयपुर निवासी इरा की शिक्षा उत्तरप्रदेश में संपन्न हुई है। इन दिनों मुंबई उनकी कला का साक्षी बन रहा है। पिछले कुछ समय से मुंबई में ही निवास कर रही हैं। इरा का व्यक्तित्व बहुआयामी हैं। वे बेहतरीन लेखिका भी है और पैनी दृष्टि की फिल्मकार भी। उनके दो काव्य संग्रह 'अनछुआ ख्वाब' और 'मेरे प्रिय' आ चुके हैं। 2 कहानी संग्रह और 1 उपन्यास बहुप्रतीक्षित हैं। 2012 से अब तक छह एकल प्रदर्शनियां कर चुकी हैं। इसी वर्ष इरा ने अपनी ही कहानियों पर 3 लघु फिल्में बनाई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुद्धिजीवियों की खाप और विचारों की ऑनर किलिंग