Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब इन कंडों की होली हो...

हमें फॉलो करें अब इन कंडों की होली हो...
webdunia

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

होली हो ओछी राजनीति की, टुच्चे बयानों की होली हो। 
येन-केन सत्ता हथियाने के बेशर्म अरमानों की होली हो।।

होली हो अच्छी चलती सरकारों को ठेस लगाने वालों की। 
होली हो सांप्रदायिकता के दानव को फिर-फिर से जगाने वालों की।।

अच्छी चलती अर्थव्यवस्था में निराशा का मंत्र फूंकने वालों की। 
विदेशी मीडिया में अपने देश की थाली में ही थूकने वालों की।।

विघ्न संतोषी, सत्ता लोभी इन असुरों के ये सब घिनौने हथकंडे हैं। 
इन्हें जलाओ होली पर, ये ही इनके मुंह से निकले गोबर के कंडे हैं।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Holi 2020 Astrology : इस बार 9 मार्च को भद्रा नहीं बनेगी होलिका दहन में बाधा, होगा 'कोरोना' का अंत