Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : मां दुर्गा अवतरणी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें maa durga poem
webdunia

सुशील कुमार शर्मा

मन हरणी घनाक्षरी
 
8887 पदांत लघु गुरु
 
मां मस्तक का चंदन,
मां फूलों की है बगिया।
मां धरा-सी विस्तारित,
मां ही मेरी दुनिया।
 
मां चांद जैसी शीतल,
मां मखमल-सी नर्म।
मां सृष्टि का सरोकार,
सबसे बड़ा धर्म।
 
सीता-सी सहनशील,
मां दुर्गा अवतरणी।
माता के श्रीचरणों में,
मेरी है वैतरणी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्राद्ध पक्ष के दिनों में घर में दें धूप, मिटेगा हर कष्ट...