Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अनोखी जोड़ी है मोदी-शाह...

हमें फॉलो करें अनोखी जोड़ी है मोदी-शाह...
webdunia

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

, शनिवार, 1 जून 2019 (21:20 IST)
जिनकी आपस की TUNING शब्दातीत, बेथाह।
एक तिलस्मी-सी जोड़ी है- मोदी-शाह।।1।।
 
कहीं कृष्ण-अर्जुन, तो कहीं जय-वीरू जैसे।
संबंधों की गहराई का अद्भुत निर्वाह।।
एक अजूबा-सी जोड़ी है- मोदी-शाह।।2।।
 
एक सांस ले तो दूसरे का दिल धड़के।
इसके मन की हलचल पर सतत उसकी निगाह।।
दोनों फक्कड़, दोनों जुझारू, अनथक कर्मवीर।
छोटे अवसादों से अचिंतित, बेपरवाह।।
सहजन्मा (जुड़वां) भाइयों-सी जोड़ी है-मोदी-शाह।।3।।
 
जिन्हें देश के हित से बढ़कर न कोई चाह।
उनका हर शब्द, कार्य, निर्णय है इसी सत्य का गवाह।।
देश को ईश्वरीय वरदान-सी जोड़ी है- मोदी-शाह।।4।।
 
महाभारत के विजय-कारकों का मानो हुआ पुन: सर्जन।
शाह है शंख 'पाञ्चजन्य' तो मोदी 'चक्र सुदर्शन'।
हे प्रभु! अमर रहे यह जोड़ी- मोदी-शाह।।5।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनि जयंती पर यह 15 काम कर लीजिए, इतना आएगा धन कि संभाल नहीं पाएंगे