khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : बदलती हैं रूढ़ियां

Advertiesment
रूढ़ि‍यां
राजकुमार कुुम्भज 
बदलती हैं रूढ़ियां, बदलता है विरोध रूढ़ियों का
रूढ़ियों के विरोध से, बदलती हैं विरोध की रूढ़ियां
 
बदलने से विरोध, बदलती हैं रूढ़ियां
रूढ़ रूढ़ियां, रूढ़ विरोध, रूढ़ विरोध से
बदलती नहीं हैं रूढ़ियां, बदलने को रूढ़ियां
बदलना ही पड़ती हैं रूढ़ियां, विरोध की 
 
विरोध की रूढ़ियां नई-नई, आती हैं,
आती हैं नए-नए जीवन से
 
नए-नए जीवन में, नए-नए संघर्ष के आने पर
जाती हैं नई-नई रूढ़ियां, बदलती हैं रूढ़ियां।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी भाषा पर कविता : हिन्दी मेरी बिंदी...