Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिन्दी कविता : शान्ति और विकास का मंगलाचरण

Advertiesment
हिन्दी कविता
डॉ. रामकृष्ण सिंगी
 
रंग लाई है दोस्ती (दो विश्वशक्तियों) भारत की और जापान की।
साकार होने लगीं कल्पनाएं, हमारे अरमानों की, उड़ान की।। 
बुलेट ट्रेन तो प्रतीक है, हमारे दूरगामी सपनों की,
वह तो मंगलाचरण है, तीव्रतम  आर्थिक प्रगति के हमारे अभियान की ।। 1 ।।
 
आतंक निरोधी सफल कार्यवाहियों से कश्मीर में शान्ति के अंकुर फूटने लगे।
उधर वित्तीय सुधारों से काले कारोबारियों के भ्रमजाल टूटने लगे ।।
शान्ति और विकास की सामानान्तर बयार बहने लगी ज्यों ज्यों भारत में ,
चीन -पाक के षड्यन्त्रकारी मंसूबों को हताशा के पसीने छूटने लगे ।। 2 ।।
 
सैल्यूट भारतीय सेना को ( उकसाने के बावजूद ) संयम / धीरजपूर्ण डोकलाम के लिये।
सैल्यूट पुनः पुनः, पाक सीमा से सटे कुशल आतंकरोधी संग्राम के लिये ।।
सैल्यूट प्राकृतिक आपदाओं में जन रक्षा के व्यापक सेवाभावी पैगाम के लिये।
सैल्यूट, संसार भर में स्थापित कुशल, समर्पित 'भारतीय सैन्य सेवा ' के नाम के लिये ।। 3 ।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सामरिक शक्ति बनने की दिशा में भारत के बढ़ते कदम




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi