Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वागतम् राफेल...

हमें फॉलो करें स्वागतम् राफेल...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

सुरक्षा की आधुनिकतम युक्ति तुम। 
अचूक प्रहार की मारक शक्ति तुम।
किसकी ताब है अब सके तुम्हारी मार झेल।
स्वागतम् राफेल।।

भारत के वायु क्षेत्र के अब पहरेदार होगे तुम। 
देश की आक्रमण-क्षमता की पैनी धार होगे तुम।
अजेय होगा सेना के 'हाई जोश' से तुम्हारा मेल।
स्वागतम् राफेल।।

तुम पर शंका उठाने वाले अब जा छुपे अज्ञातवास में। 
आधारहीन तर्क दिए थे जिन्होंने अपने मानसिक संत्रास में। 
पर सरकार के दृढ़ निश्चय ने बिगड़ने दिया नहीं खेल।
स्वागतम् राफेल।।

सेना में तुम्हारा सम्मिलन है दुश्मनों को सघन चेतावनी। 
उनकी कोई दुस्साहसी हरक़त उनके लिए ही होगी आत्मघातिनी। 
आतंकी भैंसासुर पर भी अब कसने लगेगी नकेल।
स्वागतम् राफेल।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली 2019 : 5 दिवसीय त्योहार के 5 उपाय, धन की तंगी है तो जरूर आजमाएं