Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दोहे ताजा राजनीति पर...

हमें फॉलो करें दोहे ताजा राजनीति पर...
webdunia

डॉ. रामकृष्ण सिंगी

दोनों हाथों से लूटकर, अलगाववादी बन गए अमीर। 
उनके मंच से हटते ही, चैन की सांस ले रहा कश्मीर।।1।।
 
एक तरफ जांचों की आग है, दूसरी ओर ईडी का प्रहार। 
अब किस गठबंधन की ओट में, छुपेगा लालू परिवार।।2।।
 
परिवारवाद का दानव, ले डूबा यूपी-बिहार। 
गलते किसी हिमशिखर पर शायद, हो इसका अगला वार।।3।।
 
ऊर्जाहीन सब प्यादे सल्तनत के, असमंजस में सिपहसालार। 
खुद मूक-बधिर है रानी, दिशाहीन छोटे सरकार।।4।।
 
सड़ी सरकारी मशीनरी का, चेहरा विकराल। 
योगी की बनती साख का कर दिया, घर वालों ने कैसा हाल।।5।।
 
साठ मरें या सौ मरें, अफसरशाही को नहीं है पीर। 
ये तो कफन बेचकर भी, खाएंगे खीर।।6।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणेश चतुर्थी पर यह विशेष धागा करेगा कामना पूरी