Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वसंत ऋतु पर कविता : अबकि जो आएगा वसंत

हमें फॉलो करें वसंत ऋतु पर कविता : अबकि जो आएगा वसंत
webdunia

अमर खनूजा चड्ढा

अबकि जो आएगा वसंत
मैं जोगी को म ना लूंगी 
महुआ बन बस जाऊंगी 
 
अबकि जो आएगा वसंत 
डायरी में, फूलों सा संभाल रखूंगी 
 
अबकि जो आएगा वसंत 
मेहंदी के पत्तों सा 
हाथों में रचाऊंगी 
अबकि जो आएगा वसंत 
फूलों की सजी डोलियां 
अपने आंगन उतारूंगी 
रंग जादुई चुरा 
माथे सिंदूरी चुंबन सजाऊंगी 
खुशनुमा चंदन ले उधार
इतर बना सहेजूंगी 
 
अबकि जो आएगा वसंत 
यादों की कश्ती में 
खामोशी का दरिया पार करुंगी 
अबकि जो आएगा वसंत 
चांद की परछाई 
बदन में उतार लूंगी 
 
अबकि जो आएगा वसंत 
मैं जोगी को मना लूंगी 
महुआ बन बस जाऊंगी 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत पंचमी : वसंत का आगमन काल