Hindi Poems %e0%a4%86%e0%a4%9c %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%b9%e0%a5%88 %e0%a4%a4%e0%a5%8b %e0%a4%b5%e0%a5%8b 109030800032_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज जब होली है तो वो ....

सतपाल ख्याल

Advertiesment
होली
बात छोटी सी है पर हम आज तक समझे नही
दिल के कहने पर कभी भी फ़ैसले करते नहीं

सुर्ख़ रुख़्सारों पे हमने जब लगाया था गुलाल
दौड़कर छत्त पे चले जाना तेरा भूले नहीं

हार, कुंडल,लाल बिंदिया,लाल जोड़े मे थे वो
मेरे चेहरे की सफ़ेदी वो मगर समझे नहीं

NDND
हमने क्या-क्या ख़्वाब देखे थे इसी दिन के लिए
आज जब होली है तो वो घर से ही निकले नहीं

अब के है बारूद की बू चार-सू फैली हुई
खौफ़ फैला हर जगह आसार कुछ अच्छे नहीं.

उफ़ ! लड़कपन की वो रंगीनी न तुम पूछो 'ख़याल'
तितलियों के रंग अब तक हाथ से छूटे नहीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi